मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रामनवमी जुलूस में हिंसा: हजारीबाग में मुखिया के भाई की हत्या

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग: रामनवमी के मौके पर जहां जिला भक्ति और उत्साह में डूबा था, वहीं कुछ इलाकों में हिंसा की घटनाओं ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। जुलूस के दौरान हुई झड़पों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।

गदोखर गांव में सबसे बड़ी वारदात

कटकमसांडी प्रखंड के गदोखर गांव में शुक्रवार रात जुलूस के दौरान आपसी विवाद अचानक हिंसक हो गया। इस दौरान गदोखर पंचायत के मुखिया के भाई राम कुमार साव (40) पर भुजाली से हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें: कोडरमा में राम नवमी जुलूस के दौरान हादसा, तलवारबाजी में युवक गंभीर रूप से घायल

शहर के अन्य इलाकों में भी हिंसा

हजारीबाग शहर के दीपूगढ़ा समेत कई क्षेत्रों में भी झड़प और हमले की खबरें सामने आई हैं। एक जुलूस के दौरान एक युवक के सीने में चाकू मार दिया गया। उसकी हालत गंभीर होने पर पहले हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। कटकमसांडी क्षेत्र में सीओ अनिल कुमार गुप्ता, पेलावल थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय और कोर्रा थाना प्रभारी अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

आरोपियों की पहचान, जल्द गिरफ्तारी का दावा

पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि इस मामले में शामिल दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

https://samacharpost.live/2026/03/koderma-ram-navami-procession-sword-accident-youth-injured/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment