देवघर में नए आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन, सांसद निशिकांत दुबे ने किया शुभारंभ

Samachar Post रिपोर्टर, देवघर : सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को देवघर में नए आधार सेवा केंद्र (ASK) का उद्घाटन किया। यह केंद्र स्थानीय और आसपास के क्षेत्रों में आधार सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए स्थापित किया गया है। केंद्र में उन्नत तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध हैं, ताकि नागरिकों को तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाएं मिल सकें। सांसद ने कहा कि यह कदम लोगों के लिए डिजिटल सेवाओं को और अधिक सरल और सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

यह भी पढ़ें:देवघर में नए सिविल सर्जन डॉ. रमेश प्रसाद ने संभाला कार्यभार

आधार सेवाएं अब सरल और त्वरित

केंद्र के माध्यम से अब निवासी आसानी से अपने आधार कार्ड से संबंधित सभी सेवाओं का लाभ ले सकेंगे, जिसमें नया नामांकन, विवरण अपडेट और अन्य आधार संबंधी सुविधाएं शामिल हैं।

Share this news

संबंधित खबरें