Samachar Post रिपोर्टर,गुमला :झारखंड के गुमला जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिसई दुर्गा मंदिर के पास कुछ लोग अवैध हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया और इलाके में छापेमारी शुरू की। कार्रवाई के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ लिया गया।
यह भी पढ़ें :सीवान एनकाउंटर: पुलिस मुठभेड़ में 2 अपराधी गिरफ्तार, बड़े आपराधिक नेटवर्क का खुलासा
लोडेड पिस्टल और कारतूस बरामद
तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से लोडेड पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसके अलावा पुलिस ने मोबाइल फोन सहित अन्य सामान भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रदीप शर्मा (सिसई निवासी), मो. शमीउल्लाह अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मो. शमीउल्लाह अंसारी का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ जाती है।
वारदात से पहले ही साजिश नाकाम
समय रहते की गई इस कार्रवाई से पुलिस ने संभावित बड़ी घटना को टाल दिया। अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर आगे की जांच की जा रही है।
Reporter | Samachar Post