Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड सरकार की राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक 2 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यह बैठक राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में शाम 4 बजे शुरू होगी। बैठक को लेकर मंत्रिमंडल समन्वय विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही कई योजनाओं और नीतिगत निर्णयों को मंजूरी मिलने की संभावना भी जताई जा रही है।
कई विभागों के प्रस्ताव एजेंडे में शामिल
बताया जा रहा है कि बैठक में वित्त, कार्मिक, शिक्षा, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य और अन्य विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है। हालांकि कैबिनेट के एजेंडे की विस्तृत जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें: पटना में वनस्पति तेल के गोदाम में भीषण आग, 22 दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

अहम फैसलों पर रहेगी नजर
राज्य सरकार की इस बैठक पर प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर नजर बनी हुई है। उम्मीद की जा रही है कि बैठक में विकास योजनाओं, नियुक्तियों और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिए जा सकते हैं। कैबिनेट बैठक के बाद लिए गए फैसलों की जानकारी आधिकारिक प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से साझा की जाएगी।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

