Samachar Post रिपोर्टर,पलामू :रामनवमी के पावन अवसर पर पांकी विधानसभा क्षेत्र के नीलाम्बर-पीताम्बरपुर प्रखंड के कमलकेड़िया गांव में श्री रामचरित मानस नव परायण पाठ यज्ञ का आयोजन किया गया। पूरे गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्घाटन पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी और युवा नेता रुद्र शुक्ला ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान पूजा समिति द्वारा उन्हें माला और चुनरी पहनाकर सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें :रामनवमी से पहले पलामू में सख्ती: 3059 लोगों को नोटिस, पुलिस हाई अलर्ट पर
गांव से जुड़ाव और भावुक संदेश
इस अवसर पर रुद्र शुक्ला ने कहा कि अपने पैतृक गांव में इस तरह के धार्मिक आयोजन का शुभारंभ करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने समिति और ग्रामवासियों का आभार जताते हुए भगवान श्रीराम से पूरे क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि जहां यज्ञ होता है, वहां का वातावरण भक्तिमय हो जाता है। रामनवमी के मौके पर इस यज्ञ का महत्व और बढ़ जाता है। कमलकेड़िया गांव में यह आयोजन हर साल होता है और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।
बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग शामिल हुए। प्रमुख रूप से राकेश तिवारी, आशीष भारद्वाज, मधुकर शुक्ला, अभिषेक तिवारी, अजीत तिवारी, परितोष पांडेय, पिंटू पांडेय, दिनेश तिवारी और राजन पांडेय मौजूद रहे। पूजा समिति के अध्यक्ष आलोक शुक्ला समेत अन्य सदस्य और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को सफल बनाया। यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं रहा, बल्कि समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का माध्यम भी बना।
Reporter | Samachar Post