Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़ : पाकुड़ शहर के टीनबगला इलाके में स्थित पोखर की हालत बेहद खराब हो गई है। चारों ओर फैले कूड़ा-कचरे के कारण यह जलस्रोत अब कूड़ाघर में तब्दील होता नजर आ रहा है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। हैरानी की बात यह है कि इस पोखर का इस्तेमाल आज भी कई लोग स्नान के लिए कर रहे हैं। दूषित पानी में नहाने से लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है और बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है।
दूषित पानी और बदबू से हाल बेहाल
नियमित सफाई नहीं होने के कारण पोखर का पानी पूरी तरह गंदा हो चुका है। आसपास रहने वाले लोग बदबू से परेशान हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि स्थिति इतनी खराब हो गई है कि वहां रहना तक मुश्किल हो गया है। इलाके के लोगों ने समस्या को लेकर नगर परिषद से शिकायत की है और जल्द सफाई कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: RTE एडमिशन 2026: रांची में ऑनलाइन लॉटरी की तैयारी पूरी, 117 स्कूलों में 1161 सीटों पर होगा दाखिला
प्रशासन ने दिया आश्वासन
नगर परिषद ने मामले का संज्ञान लेते हुए सफाई कराने का भरोसा दिया है। अब स्थानीय लोगों को इंतजार है कि कब तक इस समस्या का समाधान होता है और उन्हें गंदगी से राहत मिलती है।





















