सीएम हेमंत सोरेन को सरहुल का न्योता, सरना समिति ने की मुलाकात

Meenu | March 20, 2026 | 04:38 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :हेमंत सोरेन से आज केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर आगामी सरहुल पर्व में शामिल होने का न्योता दिया। यह मुलाकात मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि 21 मार्च 2026 को सरहुल पर्व के अवसर पर रांची के केंद्रीय सरना स्थल सिरमटोली में पारंपरिक पूजा और समारोह आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें :झारखंड में डिप्टी कलेक्टर के 51 पदों पर भर्ती, 21 मार्च से आवेदन शुरू

कई प्रमुख सदस्य रहे मौजूद

इस मुलाकात में समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की समेत कई सदस्य शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल में राहुल उरांव, नीमा तिर्की, सुषमा रानी भगत, मुन्ना उरांव, सचिन कच्छप, बबलू उरांव, लक्ष्मी नारायण मुंडा, अमित मुंडा, सुनील टोप्पो, बाबूलाल महली, कमिश्नर मुंडा और विजय कच्छप सहित अन्य लोग मौजूद थे।

प्रकृति पर्व सरहुल का महत्व

सरहुल झारखंड का एक प्रमुख आदिवासी पर्व है, जिसे प्रकृति की पूजा के रूप में मनाया जाता है। इस दिन पेड़-पौधों और धरती माता की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।

Share this news

संबंधित खबरें