झारखंड में डिप्टी कलेक्टर के 51 पदों पर भर्ती, 21 मार्च से आवेदन शुरू

Rupa Kumari | March 20, 2026 | 04:34 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग ने राज्य के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। आयोग ने डिप्टी कलेक्टर के 51 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च 2026 से शुरू होगी।

आवेदन की अंतिम तिथि

इच्छुक उम्मीदवार 21 मार्च से 6 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में नए एडमिशन पर रोक

योग्यता क्या होनी चाहिए?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा न्यूनतम आयु: 21 वर्ष अधिकतम आयु: 37 वर्ष आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क, सामान्य वर्ग: ₹100, आरक्षित वर्ग: नियमानुसार छूट।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार आवेदन के लिए निम्न स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  • झारखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें
  • आवेदन फॉर्म भरें
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क जमा करें
  • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट सुरक्षित रखें।
Share this news

संबंधित खबरें