मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गया दौरे पर नीतीश कुमार का बड़ा संदेश, सम्राट चौधरी के साथ मंच पर दिखी खास केमिस्ट्री

--Advertisment--

  • 700 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, ‘सम्राट मॉडल’ बनाम ‘नीतीश मॉडल’ पर तेज हुई सियासत

Samachar Post डेस्क,बिहार :नीतीश कुमार शुक्रवार को गया पहुंचे, जहां उन्होंने विकास कार्यों के साथ-साथ राजनीतिक संदेश भी दिया। दौरे के दौरान उन्होंने कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया और विपक्ष पर भी निशाना साधा। सीएम ने 377 करोड़ रुपये की लागत से 140 योजनाओं का शिलान्यास किया, जबकि 367 करोड़ रुपये की 553 योजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार विकास को जमीन पर उतारने के लिए काम कर रही है।

जीविका दीदियों से की मुलाकात

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जीविका समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दे रही है। जनसंवाद कार्यक्रम में सीएम ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और पूर्व की सरकारों, खासकर लालू-राबड़ी शासनकाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं के लिए ठोस काम नहीं हुआ, जबकि अब कई योजनाएं जमीन पर दिख रही हैं।

यह भी पढ़ें :जामताड़ा में 2,900 चापाकल ठप, गर्मी से पहले गहराया जल संकट

मंच पर दिखी खास केमिस्ट्री

कार्यक्रम के दौरान एक अहम पल तब आया जब नीतीश कुमार अचानक सम्राट चौधरी के पास पहुंचे और उनके कंधे पर हाथ रख दिया। इसके बाद उन्होंने जनता से समर्थन मांगते हुए कहा, “बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।” इस दृश्य ने सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।

‘सम्राट मॉडल’ बनाम ‘नीतीश मॉडल’

इस घटनाक्रम के बाद ‘सम्राट मॉडल’ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, इस पर किसी बड़े नेता का आधिकारिक बयान नहीं आया है। मंत्री संजय सिंह ने ‘सम्राट मॉडल’ के असर की बात कही वहीं जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने साफ कहा कि बिहार में सिर्फ “नीतीश मॉडल” ही प्रभावी है।

https://samacharpost.live/2026/03/jamtara-water-crisis-2900-handpumps-not-working/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment