- चतरा में सनसनीखेज हत्याकांड, 12 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
Samachar Post रिपोर्टर,चतरा : चतरा शहर के सदर थाना क्षेत्र में 7 मार्च को अनिश कुमार सिंह का शव बरामद हुआ था। 12 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक किसी ठोस सुराग तक नहीं पहुँच पाई है, जिससे परिजनों और स्थानीय लोगों में रोष बढ़ गया है।
परिजनों ने जताई नाराज़गी
मृतक की पत्नी शीतल देवी ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे वरीय अधिकारियों तक अपनी बात पहुँचाएंगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: साहिबगंज में नकली कीटनाशक का बड़ा भंडाफोड़, साढ़े तीन करोड़ की खेप जब्त
घटना स्थल और जांच
अनिश कुमार सिंह का शव जयशंकर नगर, चतरा के बीआरसी कार्यालय के पास बरामद हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू की थी, लेकिन अब तक कोई क्लू हाथ नहीं लगा है।
पुलिस का दावा
सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह का कहना है कि जांच लगातार जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।