मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड भू विरासत विधेयक 2026 पर सरयू राय निराश, विधानसभा में नहीं हुआ पेश

--Advertisment--

  • भू-विरासत विधेयक पेश नहीं होने पर सरयू राय ने जताई नाराजगी

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने “झारखंड भू विरासत (जीवाश्म) विधेयक 2026” को विधानसभा में पुरःस्थापित नहीं किए जाने पर गहरी निराशा जताई है। उन्होंने कहा कि बजट सत्र के अंतिम दिन तक उन्हें उम्मीद थी कि उनका गैर-सरकारी विधेयक सदन में पेश किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

विधानसभा अध्यक्ष को लिखे दो पत्र

सरयू राय ने इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष को दो पत्र लिखे थे। पहला पत्र (20 जनवरी 2026) इसमें उन्होंने विधेयक को सदन में पेश करने की सूचना दी थी। दूसरा पत्र (13 मार्च 2026) इसमें उन्होंने संसदीय प्रक्रिया के तहत विधेयक को प्रस्तुत करने की मांग दोहराई। उन्होंने “कौल एंड शकधर की संसदीय पद्धति और प्रक्रिया” का हवाला देते हुए कहा कि तय प्रक्रिया के अनुसार अब तक इस पर निर्णय हो जाना चाहिए था।

यह भी पढ़ें: रांची में सरहुल-रामनवमी पर नहीं कटेगी बिजली, 298 सरना स्थलों की सफाई तेज

देरी को बताया निराशाजनक

सरयू राय ने कहा कि डेढ़ महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जो एक जनप्रतिनिधि के अधिकारों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि षष्ठम झारखंड विधानसभा के पंचम (बजट) सत्र में उनके विधेयक को पेश करने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

जीवाश्म संरक्षण के लिए कानून की जरूरत

विधायक ने अपने पत्र में बताया कि राज्य के कई जिलों, खासकर राजमहल की पहाड़ियों  क्षेत्र में दुर्लभ जीवाश्म बड़ी संख्या में पाए जा रहे हैं। साहेबगंज जिले में सरकार द्वारा जीवाश्म पार्क भी बनाया गया है, लेकिन इसके संरक्षण के लिए राज्य में कोई स्पष्ट कानून नहीं है।

मानव गतिविधियों से बढ़ रहा खतरा

सरयू राय ने कहा कि इन दुर्लभ भू-विरासत (जीवाश्म) पर मानव जनित गतिविधियों से खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में इनके संरक्षण के लिए एक सख्त और स्पष्ट कानून बनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने सरकार से इस दिशा में जल्द पहल करने की मांग की है, ताकि राज्य की इस महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर को सुरक्षित रखा जा सके।

https://samacharpost.live/2026/03/ranchi-sarhul-ramnavami-2026-electricity-supply-guidelines-sarna-preparation/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment