पलामू में दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे खड़े युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Rupa Kumari | March 19, 2026 | 11:03 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, पलामू: जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां ससुराल आए एक युवक की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। मोहम्मदगंज निवासी 26 वर्षीय सूरज सोनी अपनी ससुराल लेस्लीगंज आए हुए थे। बुधवार को पांकी-मेदिनीनगर मार्ग पर प्रखंड कार्यालय के पास उन्होंने अपनी कार रोकी और सड़क किनारे टॉयलेट करने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

बाइक सवार भी घायल

हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक भी घायल हो गए। इनमें आकाश कुमार (19 वर्ष), राहुल कुमार (16 वर्ष), राहुल भुईयां
शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बाइक पर एक नाबालिग भी सवार था।

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में टेंडर प्रक्रिया पर बवाल, ठेकेदारों का हंगामा, पारदर्शिता पर उठे सवाल

इलाज के दौरान हुई मौत

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर हालत में सूरज सोनी को मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है।

एक साल पहले हुई थी शादी

परिजनों के अनुसार, सूरज सोनी की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी और वे एक दिन पहले ही ससुराल आए थे। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

घर में मातम, जांच जारी

घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Share this news

संबंधित खबरें