मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रामनवमी को लेकर पाकुड़ में तैयारियों का जोर, रेलवे कॉलोनी में अखाड़ा समिति की अहम बैठक

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़: रामनवमी के पर्व को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से मनाने के लिए शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में रेलवे कॉलोनी पकोड़े में श्री श्री 108 बजरंगबली 18 समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अशोक मंडल ने की, जिसमें त्योहार के आयोजन और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

65 साल की परंपरा

बैठक में मुरारी मंडल ने बताया कि रामनवमी सिर्फ धार्मिक पर्व नहीं बल्कि आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। पाकुड़ नगर में यह उत्सव पिछले 65 वर्षों से बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है और इस बार भी इसे विशेष बनाने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: पाकुड़ में पुलिस की ताकत हुई दोगुनी, 11 नई बोलेरो से बढ़ेगी पेट्रोलिंग की क्षमता

26 मार्च को भव्य शोभायात्रा

समिति के सदस्यों ने जानकारी दी कि 26 मार्च को दोपहर 3 बजे रेलवे कॉलोनी स्थित अखाड़ा स्थल से भव्य शोभायात्रा शुरू होगी। यह यात्रा शहर के प्रमुख इलाकों से गुजरते हुए नगर थाना तक पहुंचेगी और रात करीब 10 बजे वापस अपने प्रारंभिक स्थल लौटेगी। शोभायात्रा रेलवे कॉलोनी से निकलकर कैलाश नगर, सिंधीपाड़ा, विवेकानंद चौक, गांधी चौक, रेलवे स्टेशन, हनुमान मंदिर, अंबेडकर चौक, पंचमुखी हनुमान मंदिर, मालपहाड़ी रोड, बिरसा चौक, हाटपाड़ा होते हुए नगर थाना पहुंचेगी।

अखाड़ा में दिखेंगे करतब

इस बार शोभायात्रा में बजरंगी खिलाड़ियों का खास आकर्षण रहेगा। शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर खिलाड़ी अपने पारंपरिक करतब दिखाएंगे, जो लोगों को हर साल की तरह रोमांचित करेंगे।

आम लोगों से सहयोग की अपील

समिति ने सभी नागरिकों से मिल-जुलकर सहयोग करने की अपील की, ताकि यह आयोजन सफल और यादगार बन सके। रूपेश राम, मुरारी मंडल, सुशील साहा, टोनी मंडल, हिसाबी राय, अनिकेत गोस्वामी, सोनू रजक, नितेश राम, अमित शाह, जितेश रजक, विशाल यादव, मोंटी सिंह, सूरज राम, देवराज कुमार, मानव सिंह, रोहित पासवान, गुलशन चौधरी, संजय राय और अन्य सक्रिय सदस्य बैठक में मौजूद थे।

https://samacharpost.live/2026/03/jharkhand-new-police-bolero-vehicles/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment