मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

शिष्टाचार मुलाकात में दिखा विकास का विजन, सीएम हेमंत सोरेन ने भेंट की खास पुस्तकें

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड की सियासत और विकास पर बुधवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो के बीच शिष्टाचार मुलाकात हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की अहम उपलब्धियों से जुड़ी विशेष किताबें भेंट कीं। झारखंड मंत्रालय में हुई यह मुलाकात सहज और सकारात्मक रही। मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की और सियासी तथा विकास के दृष्टिकोण पर विचार साझा किए।

यह भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे विधायक नवीन जायसवाल के घर, बेटी-दामाद को दिया आशीर्वाद

‘Jharkhand Rising’ की विशेषताएँ

मुख्यमंत्री ने “Jharkhand Rising: A Global Story” किताब भेंट की। इसमें जनवरी में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गए 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के दावोस और लंदन दौरे का पूरा ब्यौरा शामिल है। किताब में दिखाया गया है कि झारखंड ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी मौजूदगी कैसे दर्ज कराई और निवेश व विकास के नए अवसर तलाशे।

कॉफी टेबल बुक में विकास की झलक

मुख्यमंत्री ने एक कॉफी टेबल बुक भी दी, जिसमें राज्य सरकार के विकास कार्यों, इंफ्रास्ट्रक्चर, सामाजिक योजनाओं और अन्य उपलब्धियों की झलक तस्वीरों और आसान भाषा में पेश की गई है।

अन्य नेताओं को भी दी किताबें

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को भी ये किताबें भेंट कीं, ताकि राज्य के विकास और वैश्विक मंच पर झारखंड की उपलब्धियों की जानकारी साझा हो सके।

https://samacharpost.live/2026/03/ranchi-cm-hemant-soren-blessings-navi-jaiswal-marriage/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment