मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रातू रोड के प्रत्याशी ने पार्षदों को रिसॉर्ट में कैद, डिप्टी मेयर की सीट पर सियासी जंग तेज

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: राजधानी में डिप्टी मेयर की सीट को लेकर सियासी हलचल तेज है। सूत्रों के अनुसार, रातू रोड के एक प्रत्याशी ने अपने समर्थन को पक्का करने के लिए 35 पार्षदों को राजधानी से दूर एक रिसॉर्ट में रोक रखा है। यहां उनके मोबाइल बंद कर दिए गए हैं और बाहरी संपर्क पर रोक लगाई गई है।

रिसॉर्ट में कैद पार्षद

रिसॉर्ट में सभी पार्षदों को हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कुछ-एक पार्षदों के मोबाइल ऑन हैं, लेकिन अधिकांश के फोन बंद हैं। पारिवारिक सदस्यों को भी इस बात की जानकारी नहीं है कि उनके रिश्तेदार फिलहाल गुप्त जगह पर हैं। गुरुवार को सभी पार्षदों को उपायुक्त कार्यालय लाया जाएगा, जहां डिप्टी मेयर का चुनाव होना है।

यह भी पढ़ें: त्योहारों से पहले हजारीबाग में हाई अलर्ट, डीजीपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

पैसों का खेल

सूत्रों के अनुसार, पार्षदों को समर्थन के बदले 10-10 लाख रुपये तक का ऑफर दिया गया। हालांकि कौन किसके पक्ष में वोट करेगा, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। इस रणनीति के पीछे प्रत्याशी का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि गुरुवार को डिप्टी मेयर का चुनाव उनके पक्ष में जाए।

उपायुक्त कार्यालय में वोटिंग

रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के सामने डिप्टी मेयर के लिए वोटिंग 19 मार्च को होगी। जो प्रत्याशी 28 वोट हासिल करेगा, वही रांची नगर निगम का नया डिप्टी मेयर बनेगा।

सियासी खेल और निगाहें

डिप्टी मेयर की सीट को लेकर चल रहे इस सियासी खेल पर अब सभी की नजरें गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय पर टिकी हैं। सवाल यह है कि किसके सर सजेगा डिप्टी मेयर का ताज और कौन इस खेल से बाहर होगा।

https://samacharpost.live/2026/03/hazaribagh-dgp-festival-security-sarhul-eid-ramnavami/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment