त्योहारों से पहले हजारीबाग में हाई अलर्ट, डीजीपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

Rupa Kumari | March 18, 2026 | 03:47 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग: आगामी सरहुल, ईद और रामनवमी को लेकर तदाशा मिश्रा ने हजारीबाग में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बुधवार को डीजीपी ने शहर का दौरा कर जुलूस मार्गों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा का जायजा लिया।

जुलूस मार्ग और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण

डीजीपी ने शहर के प्रमुख रास्तों का निरीक्षण किया, जिनसे पारंपरिक जुलूस निकलते हैं। उन्होंने चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, बैरिकेडिंग और CCTV कैमरों की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही ड्रोन के जरिए निगरानी बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें: डोरंडा के ‘अपना मार्ट’ में लूट, हथियार के बल पर 67 हजार रुपये ले उड़े बदमाश

जिला पुलिस मुख्यालय में बैठक

निरीक्षण के बाद डीजीपी ने जिला पुलिस मुख्यालय में आला अधिकारियों के साथ बैठक कर साफ निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था किसी भी हालत में बाधित न हो। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और इमरजेंसी निकासी मार्ग दुरुस्त रखने को कहा गया।

ट्रैफिक और साइबर निगरानी

डीजीपी ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सख्ती बरतने और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए साइबर सेल को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और आपसी भाईचारा बनाए रखें।

सुरक्षा पर जोर

त्योहारों के मद्देनजर हजारीबाग में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। डीजीपी का कहना है कि सभी तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं ताकि लोग सुरक्षित और शांति से पर्व मना सकें।

Share this news

संबंधित खबरें