मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बेगूसराय में 330 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, CM नीतीश ने कैंपा कोला फैक्ट्री की रखी आधारशिला

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के आखिरी दिन बेगूसराय में विकास योजनाओं की झड़ी लग गई। औद्योगिक पहचान वाले इस जिले को मुख्यमंत्री ने करीब 330 करोड़ रुपये की 402 विकास योजनाओं की सौगात दी। गांधी मैदान से लेकर बियाडा कैंपस तक मुख्यमंत्री के स्वागत में लोगों का उत्साह देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही लंबे समय से चर्चा में रही कैंपा कोला फैक्ट्री की आधारशिला रखकर जिले में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

हेलीपैड पर बैल पहुंचने से मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा चल रही थी। इसी दौरान एक बैल अचानक हेलीपैड के अंदर पहुंच गया। बैल को देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी उसे बाहर निकालने में जुट गए, लेकिन बैल ने उल्टा सुरक्षाकर्मियों को ही दौड़ा दिया। कुछ देर के लिए हेलीपैड के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बैल को परिसर से बाहर किया गया।

यह भी पढ़ें: सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, समारोह में CM नीतीश कुमार रहे मौजूद

जनसभा में विपक्ष पर साधा निशाना

बेगूसराय में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष, खासकर लालू प्रसाद यादव के परिवार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं थी, लेकिन उनकी सरकार आने के बाद हालात में काफी सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं अधिक होती थीं, लेकिन सरकार ने कब्रिस्तानों और मंदिरों की घेराबंदी जैसे कदम उठाकर शांति बनाए रखने की कोशिश की।

402 विकास योजनाओं की शुरुआत

समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री ने जिले में कुल 402 विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। इनमें 118.67 करोड़ रुपये की 190 योजनाओं का शिलान्यास, 211.97 करोड़ रुपये की 212 योजनाओं का उद्घाटन इन परियोजनाओं में सड़क निर्माण, आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और अन्य जरूरी विकास कार्य शामिल हैं। सरकार का कहना है कि इन योजनाओं से जिले के विकास को नई गति मिलेगी।

फैक्ट्रियों का किया निरीक्षण

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बियाडा क्षेत्र में स्थापित कुछ फैक्ट्रियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से औद्योगिक गतिविधियों की जानकारी ली और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री का अगला दौरा शेखपुरा जिले में प्रस्तावित बताया गया।

https://samacharpost.live/2026/03/syed-ata-hasnain-takes-oath-as-bihar-governor/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment