Samachar Post रिपोर्टर, देवघर : झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने देवघर जिला भू-अर्जन कार्यालय के एक प्रधान सहायक को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, प्रधान सहायक एक व्यक्ति से जमीन से जुड़े मामले में फाइल आगे बढ़ाने के बदले 20 हजार रुपये घूस मांग रहा था। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी।
शिकायत के बाद बिछाया गया जाल
शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले की जांच की और आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई। बताया जाता है कि शुक्रवार को जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लिए, पहले से घात लगाए एसीबी अधिकारियों ने उसे मौके पर ही रंगेहाथ पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में नोटिस, विपक्ष के 193 सांसदों ने किया समर्थन
रिश्वत की रकम बरामद
कार्रवाई के दौरान एसीबी की टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत के 20 हजार रुपये भी बरामद कर लिए। फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।