मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

राज्यसभा चुनाव: पटना में 14–15 मार्च को दो दिवसीय बैठक, जीत का फॉर्मूला तय करने में जुटा NDA

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : बिहार में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सत्तारूढ़ एनडीए और महागठबंधन दोनों ही अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हैं। इसी कड़ी में एनडीए की ओर से 14 और 15 मार्च को पटना में दो दिवसीय रणनीतिक बैठक आयोजित की जा रही है।

एनडीए की दो दिवसीय रणनीति बैठक

14 मार्च को राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के अध्यक्ष और एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर बैठक होगी। इसके अगले दिन 15 मार्च को जदयू के वरिष्ठ नेता और संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी के आवास पर अंतिम रणनीतिक बैठक आयोजित की जाएगी। एनडीए ने अपने सभी विधायकों और विधान पार्षदों को निर्देश दिया है कि वे पटना में ही रहें और मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही कहीं जाएं।

यह भी पढ़ें: गैस एजेंसियों पर नीतीश सरकार का सख्त एक्शन, 132 सिलेंडर जब्त; शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी

डिप्टी सीएम के आवास पर हुई अहम बैठक

गुरुवार को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर भी एक अहम बैठक हुई। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, हम के वरिष्ठ नेता संजय सुमन, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, रालोमो की विधायक स्नेहलता, विधान पार्षद रविंद्र सिंह, विधायक शालिनी मिश्रा सहित कई नेता शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से एनडीए के पांचों उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लिया गया।

महागठबंधन भी सक्रिय

दूसरी ओर महागठबंधन भी जीत की रणनीति बनाने में जुटा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने आवास पर घटक दलों के नेताओं के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं। बुधवार को एआईएमआईएम नेता अख्तरुल ईमान ने तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। उन्होंने इस बैठक को सकारात्मक बताते हुए कहा कि अंतिम फैसला एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी लेंगे।

पांचवीं सीट पर टकराव

राज्यसभा की पांचवीं सीट को लेकर सबसे ज्यादा राजनीतिक खींचतान देखने को मिल रही है। जीत के लिए 41 वोटों की जरूरत है। महागठबंधन के पास फिलहाल 35 विधायक हैं और उसे उम्मीद है कि एआईएमआईएम के 5 और बसपा के 1 विधायक के समर्थन से उसका उम्मीदवार जीत हासिल कर सकता है। पटना में हो रही इन बैठकों से साफ है कि राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है, और आने वाले दिनों में सियासी समीकरणों में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

https://samacharpost.live/2026/03/bihar-lpg-cylinder-black-marketing-patna-gas-agency-action/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment