मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चतरा-डोभी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कंटेनर पलटते ही कई ट्रक भिड़े; लगा लंबा जाम

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, चतरा : चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित संघरी घाटी में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। घाटी के खतरनाक मोड़ पर एक कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद पीछे आ रहे आधा दर्जन हाईवा ट्रक आपस में टकरा गए।

पलभर में मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर के पलटते ही पीछे से आ रहे भारी वाहन एक-दूसरे से भिड़ गए। देखते ही देखते सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और चालक व सहचालकों में दहशत फैल गई। हादसे में कई वाहनों को भारी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें: धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत एक्सप्रेस का नया टाइम टेबल जारी, स्पेशल ट्रेन की बुकिंग शुरू

लंबा जाम, यातायात पूरी तरह बाधित

दुर्घटना के बाद चतरा–डोभी मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

क्रेन से हटाए जा रहे क्षतिग्रस्त वाहन

पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे कंटेनर और दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है, ताकि जल्द से जल्द यातायात सामान्य किया जा सके। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।

हादसों के लिए कुख्यात है संघरी घाटी

स्थानीय लोगों का कहना है कि संघरी घाटी का यह खतरनाक मोड़ पहले भी कई हादसों का गवाह बन चुका है। लोगों ने प्रशासन से यहां सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

https://samacharpost.live/2026/03/dhanbad-podhanur-amrit-bharat-express-time-table-railway/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment