मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह: पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

--Advertisment--

  • डुमरी के खाखी जंगल में मिला था अर्धजला शव, जमीन विवाद को लेकर हुई थी हत्या

Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह :गिरिडीह जिले के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। करीब 19 दिन बाद पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 21 फरवरी को डुमरी क्षेत्र के खाखी जंगल में अज्ञात लोगों ने राकेश महतो की हत्या कर दी थी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

यह भी पढ़ें :…और ‘मास्टर साहब’ ने कर दिया खेला! जमीन विवाद में पुलिस-कारोबारी की सांठगांठ का आरोप, घर से सामान फेंकने का मामला

खाखी जंगल से मिला था अर्धजला शव

28 फरवरी को डुमरी थाना क्षेत्र के खाखीकला जंगल से राकेश महतो का अर्धजला शव बरामद हुआ था। इसके बाद निमियाघाट थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। मामले की जानकारी देते हुए डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने निमियाघाट थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि तकनीकी और मानवीय सूत्रों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई।

जमीन विवाद बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि यह हत्या जीटी रोड के पास बन रहे मकान और विवादित जमीन को लेकर हुए विवाद के कारण की गई थी। बताया जा रहा है कि राकेश महतो द्वारा उस जमीन पर मकान निर्माण को लेकर कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था, जिसके बाद आरोपियों ने हत्या की साजिश रची।

दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

जांच के दौरान पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रेवत लाल महतो और प्रदीप कुमार के रूप में हुई है, जो डुमरी के हेठ टोला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने पूछताछ में हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड में और भी लोगों के शामिल होने की संभावना है। मामले की जांच जारी है और अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

https://samacharpost.live/2026/03/ranchi-kanke-land-dispute-police-role-prakash-rajak-controversy/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment