मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रामनवमी में डीजे पर रोक को लेकर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायकों का सरकार पर हमला

--Advertisment--

  • भाजपा ने उठाए भेदभाव के आरोप, संसदीय कार्य मंत्री ने कहा- देर रात डीजे पर रोक सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड विधानसभा में बुधवार को कार्यवाही शुरू होते ही रामनवमी के दौरान डीजे बजाने पर रोक को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला। विपक्षी भाजपा विधायकों ने इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया और सदन के वेल में पहुंचकर नारेबाजी की। भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि हिंदू पर्व-त्योहारों के दौरान डीजे बजाने पर रोक लगा दी जाती है, जबकि अन्य धर्मों के त्योहारों में ऐसी पाबंदी नहीं लगाई जाती। उन्होंने सरकार से इस मामले में स्पष्ट नीति की मांग की। इस मुद्दे पर भाजपा विधायक सदन के वेल में पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। हंगामे के बीच सत्ता पक्ष के कुछ विधायक भी अपनी बात रखने के लिए वेल में आ गए। कांग्रेस विधायक राजेश कश्यप भी वेल में पहुंचे। वहीं विधायक प्रदीप यादव रोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह मुद्दा बेवजह राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :ED बनाम पुलिस विवाद में बड़ा फैसला, हाईकोर्ट ने CBI जांच के दिए आदेश

सरकार ने दी सफाई

इस पर संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि देर रात डीजे बजाने पर रोक झारखंड सरकार का फैसला नहीं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत लागू की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इसी तरह की पाबंदी बिहार में भी लागू है। राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि आज देश कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और देश की मौजूदा स्थिति को लेकर भी चिंता जताई।

https://samacharpost.live/2026/03/jharkhand-high-court-ed-ranchi-police-case-cbi-probe-order/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment