मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चाईबासा में कांग्रेस का मेगा प्रशिक्षण कैंप, नेताओं को दिशा देने आएंगे राहुल गांधी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, चाईबासा : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जल्द ही झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा दौरे पर आ सकते हैं। उनका यह प्रस्तावित दौरा 22 मार्च के बाद होने की संभावना है। राहुल गांधी के संभावित आगमन को लेकर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

10 दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित

दरअसल चाईबासा के लुपुंगुटू टीआरटीसी गुईरा में 22 से 31 मार्च तक झारखंड और ओडिशा के कांग्रेस जिलाध्यक्षों के लिए दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी प्रशिक्षण शिविर के दौरान राहुल गांधी एक दिन कार्यक्रम में शामिल होकर नेताओं को मार्गदर्शन देंगे और उनसे सीधा संवाद करेंगे।

यह भी पढ़ें: बजट सत्र में गूंजा हिंडाल्को ऐश पोंड हादसा, अमित महतो ने विशेष समिति से जांच की उठाई मांग

जिलाध्यक्षों के साथ होगी खास बैठक

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी जिलाध्यक्षों के साथ एक विशेष बैठक भी करेंगे। इस बैठक में पार्टी की विचारधारा, संगठन को मजबूत बनाने और आने वाले समय की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस दौरान बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, आम लोगों से सीधा संपर्क बढ़ाने और पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी दी है।

झारखंड और ओडिशा के जिलाध्यक्ष होंगे शामिल

इस दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में झारखंड और ओडिशा के सभी कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिस्सा लेंगे। पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजन बोईपाई ने बताया कि कार्यक्रम में झारखंड के 25 और ओडिशा के 30 जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। इस तरह कुल 55 जिलाध्यक्ष इस प्रशिक्षण शिविर में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण लेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

कार्यकर्ताओं में दिख रहा उत्साह

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी के आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आएगी। उनके मार्गदर्शन से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में मदद मिलेगी। रंजन बोईपाई के मुताबिक 22 से 31 मार्च के बीच किसी एक दिन राहुल गांधी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन से हेलीपैड और अन्य व्यवस्थाओं के लिए पत्राचार भी किया जा रहा है।

चाईबासा में रुक सकते हैं राहुल गांधी

पार्टी नेताओं के अनुसार, संभावना है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राहुल गांधी एक रात चाईबासा में ही रुक सकते हैं। इस दौरान वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और जिलाध्यक्षों के साथ संगठन और भविष्य की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा करेंगे।

https://samacharpost.live/2026/03/jharkhand-assembly-budget-session-hindalco-ash-pond-issue-illegal-mining-tet-teachers/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment