मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सम्राट चौधरी के CM बनने पर तेज प्रताप यादव बोले- खुशी होगी, लेकिन बिहार का विकास हो पहली प्राथमिकता

--Advertisment--

  • बैठक के बाद बोले तेज प्रताप यादव, किसानों-युवाओं को अवसर देने और पलायन रोकने पर देना होगा ध्यान

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर सम्राट चौधरी के CM बनने पर तेज प्रताप यादव बोले- खुशी होगी, लेकिन बिहार का विकास हो पहली प्राथमिकता बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं तो उन्हें खुशी होगी, लेकिन किसी भी मुख्यमंत्री की पहली प्राथमिकता राज्य का विकास होना चाहिए। मंगलवार को आयोजित एक अहम बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार की जनता अब सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि वास्तविक विकास देखना चाहती है।

यह भी पढ़ें :सीएम हेमंत सोरेन आज असम दौरे पर, चुनाव प्रचार के साथ उठाएंगे झारखंडी आदिवासियों के मुद्दे

विकास पर केंद्र और राज्य दोनों को करना होगा काम

तेज प्रताप यादव ने कहा कि सबसे पहले केंद्र सरकार को बिहार के विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम करें तो बिहार हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य में किसानों, युवाओं और गरीबों के हित में ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री कोई भी बने, विकास जरूरी

सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए तेज प्रताप ने कहा कि उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कोई भी नेता बने, लेकिन उनकी पहली प्राथमिकता बिहार का विकास होना चाहिए। साथ ही सभी राजनीतिक दलों को राज्य के विकास के मुद्दे पर एकजुट होकर काम करना चाहिए। तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। अगर कोई कमी है तो वह अवसर की है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अगर राज्य में ही पर्याप्त अवसर मिलेंगे तो उन्हें रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन नहीं करना पड़ेगा।

https://samacharpost.live/2026/03/hemant-soren-assam-visit-tribal-issues-election-campaign/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment