मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

भागलपुर में प्रॉपर्टी डीलर ऋषभ झा की गोली मारकर हत्या, दोस्त के साथ घूमने निकले थे

--Advertisment--

  • पीरपैंती इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने रास्ते में रोककर मारी गोली, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार बिहार भागलपुर में अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार दो बदमाशों ने रास्ते में रोककर इस वारदात को अंजाम दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान ऋषभ झा (35) के रूप में हुई है, जो शेरमारी निवासी दिलीप झा के पुत्र थे। यह घटना पीरपैंती थाना क्षेत्र के मंजरोही गांव के पास हुई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़ें :टाटा स्टील गेट पर हंगामा: ठेकाकर्मी की मौत के बाद जेकेएलएम का प्रदर्शन, 14 लाख मुआवजे पर बनी सहमति

दोस्त के साथ घूमने निकले थे, पेट में गोली लगते ही गिर पड़े

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम ऋषभ झा अपने दोस्त सौरभ उर्फ मयंक के साथ घूमने के लिए निकले थे। दोनों मिलकर प्लॉटिंग और प्रॉपर्टी का काम करते थे। बताया जा रहा है कि वे त्रिमोहन चौकी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से बाइक पर सवार दो बदमाश आए और उन्हें रुकने का इशारा किया। जब उन्होंने बाइक नहीं रोकी तो बदमाशों ने गोली चला दी। फायरिंग के दौरान गोली सीधे ऋषभ झा के पेट में लगी। गोली लगते ही वह बाइक से गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद साथ मौजूद सौरभ ने तुरंत अपने सहयोगियों को फोन कर बुलाया। इसके बाद घायल ऋषभ को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

मां बोलीं- मेरा एक ही बेटा था

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक की मां पूनम देवी ने बताया कि देर रात तक बेटा घर नहीं लौटा तो उन्होंने फोन किया। उन्होंने कहा कि फोन पर बेटे के दोस्त ने बताया था कि सौरभ की मां की तबीयत खराब है, इसलिए वे मायागंज गए हैं। लेकिन बाद में पता चला कि उनके बेटे को गोली लगी है। उन्होंने रोते हुए कहा, मेरा एक ही बेटा था, उसकी किसी से क्या दुश्मनी थी, मुझे कुछ नहीं पता।

घटना से पहले प्रॉपर्टी को लेकर हुई थी बातचीत

मृतक के दोस्त सौरभ के अनुसार सोमवार शाम करीब 4 बजे ऋषभ ने उसे फोन कर बुलाया था। दोनों पहले शशि की दुकान पर गए और वहां से करीब 3000 रुपये कैश लिया। इसके बाद बाजार में एक प्रॉपर्टी को लेकर बातचीत भी हुई थी। फिर दोनों घूमने के लिए त्रिमोहन चौकी की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में बदमाशों ने हमला कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश या जमीन विवाद से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

https://samacharpost.live/2026/03/tata-steel-worker-death-protest-jamshedpur-14-lakh-compensation/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment