मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

5 साल में बिहार से पलायन रुकेगा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा दावा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पटना: बिहार से मजदूरों का दूसरे राज्यों में पलायन लंबे समय से एक बड़ी सामाजिक और राजनीतिक चुनौती बना हुआ है। अब राज्य सरकार इसे कम करने के लिए नई रणनीति पर काम करने की बात कर रही है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दावा किया है कि आने वाले पांच वर्षों में राज्य से मजदूरों का पलायन काफी हद तक रोक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि लोगों को बिहार में ही पर्याप्त रोजगार के अवसर मिलें, ताकि उन्हें काम की तलाश में दूसरे राज्यों में न जाना पड़े।

हर मजदूर की पहचान कर मिलेगा रोजगार

सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार एक-एक मजदूर की पहचान करेगी और उनकी जरूरत के अनुसार स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। उनका कहना है कि पलायन की समस्या का स्थायी समाधान तभी संभव है जब राज्य में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा किए जाएं। इसके लिए उद्योगों को बढ़ावा देने और नई योजनाएं शुरू करने पर काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जमीन विवाद में कांके थाना प्रभारी पर सवाल, कार्रवाई को लेकर उठे कई सवाल

गन्ना प्रौद्योगिकी सेमिनार में दिया बयान

डिप्टी सीएम यह बातें ज्ञान भवन में आयोजित गन्ना प्रौद्योगिकी सेमिनार 2026 के दौरान कही। इस कार्यक्रम का आयोजन बिहार गन्ना उद्योग विभाग की ओर से किया गया था। उन्होंने कहा कि बिहार में कृषि आधारित उद्योगों को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि किसानों के साथ-साथ मजदूरों को भी रोजगार मिल सके।

चीनी उद्योग को मिलेगा नया प्रोत्साहन

सम्राट चौधरी ने बताया कि राज्य में चीनी उद्योग को फिर से मजबूत करने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए सरकार इंसेंटिव आधारित नई नीति 2026 तैयार कर रही है। इसके तहत उद्योगों को आर्थिक प्रोत्साहन दिया जाएगा, ताकि वे बिहार में निवेश करें और नए रोजगार के अवसर पैदा हों।

पांच साल में 25 नई चीनी मिल का लक्ष्य

उन्होंने कहा कि सरकार अगले पांच वर्षों में 25 नई चीनी मिल खोलने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इससे किसानों को अपनी फसल का बेहतर मूल्य मिलेगा और हजारों लोगों को रोजगार भी मिल सकेगा। सरकार की योजना कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की है।

निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री का स्वागत

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं और बधाई।

भारतीय क्रिकेट टीम को दी बधाई

डिप्टी सीएम ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप जीतने पर भी बधाई दी और इसे पूरे देश के लिए गर्व का क्षण बताया।

विजय सिन्हा का बयान

इस कार्यक्रम में बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी पर भरोसा जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने सामाजिक न्याय के नाम पर राज्य के उद्योग-धंधों को नुकसान पहुंचाया। विजय सिन्हा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिहार तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और राज्य की पुरानी समस्याओं को खत्म करने के लिए काम किया जा रहा है।

https://samacharpost.live/2026/03/jharkhand-ranchi-kanke-land-dispute-police-role-controversy/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment