मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार में चिराग पासवान को CM बनाने की मांग तेज, पटना में लगे पोस्टर

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :बिहार की राजनीति में एक बार फिर नया सियासी संदेश दिखाई दे रहा है। राजधानी पटना की सड़कों, चौक-चौराहों और प्रमुख इलाकों में ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें चिराग पासवान को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग की गई है। पोस्टरों में लिखा है “ना दंगा हो, ना फसाद हो, बिहार का सीएम सिर्फ चिराग हो।” ये पोस्टर LJP की ओर से लगाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, पार्टी के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली की अगुवाई में शहर के अलग-अलग हिस्सों में यह पोस्टर लगाए गए हैं।

पोस्टरों में क्या लिखा है

पोस्टरों में चिराग पासवान के समर्थन में कई नारे लिखे गए हैं। इनमें कहा गया है “सजाओ इनके सर पर ताज, तभी आएगा बिहार में स्वर्ण काल। मोदी जी का मिला अपने हनुमान को आशीर्वाद, चिराग होंगे बिहार के नए सरताज। बिहार मांगे चिराग। अब वक्त आ गया है युवा मुख्यमंत्री बनाने का। एनडीए की होगी सरकार, सीएम होगा सिर्फ चिराग।” इन नारों के जरिए पार्टी समर्थक बिहार में युवा नेतृत्व की मांग को सामने रख रहे हैं।

यह भी पढ़ें :बिहार STF का गिरिडीह में छापा, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

पहले भी उठ चुकी है मांग

चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग पहली बार नहीं उठी है। इससे पहले जमुई के सांसद और उनके जीजाजी अरुण भारती भी सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं कि वे चिराग को बिहार का मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि मुख्यमंत्री का फैसला गठबंधन की सहमति से ही होगा।

बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन की चर्चा के बीच बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं। बीजेपी की ओर से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और नितिन मिश्रा के नाम चर्चा में हैं। वहीं जेडीयू से मंत्री विजय कुमार चौधरी और श्रवण कुमार को संभावित दावेदार माना जा रहा है। महिला नेताओं में श्रेयसी सिंह और गायत्री देवी के नाम भी चर्चा में हैं। इसके अलावा निशांत कुमार के हाल ही में जेडीयू से जुड़ने के बाद उनका नाम भी सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

युवा नेतृत्व की मांग

लोजपा (रामविलास) के समर्थक और युवा नेता पोस्टरों के जरिए यह संदेश दे रहे हैं कि बिहार में अब युवा नेतृत्व को मौका दिया जाना चाहिए। पोस्टरों के जरिए यह भी संकेत दिया जा रहा है कि पार्टी कार्यकर्ता चिराग पासवान को ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। हालांकि अंतिम फैसला एनडीए गठबंधन की बैठक में ही तय होगा कि बिहार की कमान आखिर किस नेता के हाथों में जाएगी।

https://samacharpost.live/2026/03/giridih-bengabad-stf-arrest-two-naxal-accused-from-manjhlatol/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment