मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना नगर निगम अलर्ट मोड में : डेंगू से बचाव के लिए फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव तेज

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पटना : मौसम में लगातार बदलाव और मच्छरों की संख्या बढ़ने की आशंका के चलते पटना नगर निगम ने अलर्ट मोड कर लिया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में लगातार सफाई, फॉगिंग और एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव कराया जा रहा है, ताकि मच्छरों के प्रजनन को शुरुआती स्तर पर ही रोका जा सके। नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मैनहोल और कैचपिट की नियमित सफाई कराएं और प्रत्येक सफाई के साथ एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव सुनिश्चित करें।

मैनहोल और कैचपिट की नियमित सफाई

नगर निगम के अनुसार मच्छरों के लार्वा सबसे ज्यादा गंदे और रुके हुए पानी में पनपते हैं। इसलिए शहर के मैनहोल, कैचपिट और नालों की सफाई कराई जा रही है। सफाई के दौरान एंटी-लार्वा दवा डाली जा रही है, जिससे मच्छरों के लार्वा पनपने से पहले ही नष्ट हो जाएं।

यह भी पढ़ें: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश के आसार

लकड़ी की कुन्नी और जले मोबिल से नियंत्रण

जमा हुए पानी में मच्छरों के लार्वा को रोकने के लिए एक पारंपरिक तरीका अपनाया जा रहा है। लकड़ी की कुन्नी को कपड़े में बांधकर 10 सेंटीमीटर का गोला बनाया जाता है और जले हुए मोबिल में भिगोकर पानी में डाला जाता है। इससे पानी की सतह पर परत बनती है और मच्छरों का प्रजनन रुक जाता है।

फॉगिंग अभियान तेज

नगर निगम की टीमें अलग-अलग वार्डों में लगातार फॉगिंग कर रही हैं। इसके साथ ही कई इलाकों में एंटी-लार्वा छिड़काव भी कराया जा रहा है। विशेष ध्यान उन क्षेत्रों पर है जहां पहले मच्छरों की शिकायतें ज्यादा मिली हैं।

जियो-टैग निगरानी

सफाई और छिड़काव कार्य की निगरानी के लिए जियो-टैग फोटो ली जा रही है। यह रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाती है, जिस पर स्थानीय नागरिकों के हस्ताक्षर लिए जाएंगे और कंट्रोल रूम से सत्यापन किया जाएगा।

नालों की उड़ाही जारी

नगर निगम कर्मी शहर के नालों की सफाई और उड़ाही का काम कर रहे हैं। नालों में एंटी-लार्वा दवा डालकर जलजमाव और मच्छरों के प्रजनन को रोका जा रहा है।

नागरिकों से अपील

नगर निगम ने शहरवासियों से अनुरोध किया है कि वे घरों और आसपास पानी जमा न होने दें। कूलर, पुराने टायर, गमले और बर्तन में पानी जमा न हो, क्योंकि यही मच्छरों के पनपने का सबसे बड़ा कारण है।

शिकायत हेतु हेल्पलाइन

अगर किसी इलाके में फॉगिंग या एंटी-लार्वा छिड़काव नहीं हो रहा है, तो लोग नगर निगम की हेल्पलाइन 155304 पर शिकायत कर सकते हैं। शिकायत मिलने के बाद टीम तुरंत मौके पर भेजी जाएगी। यह अभियान शहर में डेंगू और मच्छरजनित बीमारियों पर समय रहते नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

https://samacharpost.live/2026/03/jharkhand-weather-update-rain-thunderstorm-forecast-7-to-10-march-santal-pargana/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment