मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

दुमका की सुदीपा दत्ता ने UPSC में हासिल किया 41वां रैंक, घर में रहकर की थी तैयारी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,दुमका : झारखंड के दुमका जिले की रहने वाली सुदीपा दत्ता ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 41वां रैंक हासिल कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही परिवार, मित्रों और परिचितों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने सुदीपा को बधाई देते हुए उनकी मेहनत और लगन की सराहना की है। सुदीपा मूल रूप से दुमका जिले के कुमड़ाबाद की निवासी हैं। उनके पिता सच्चिदानंद दत्ता डाकघर में पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां पंपा दत्ता गृहिणी हैं। साधारण परिवार से आने वाली सुदीपा ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर यह बड़ी सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि से इलाके के युवाओं को भी नई प्रेरणा मिल रही है।

तीसरे प्रयास में मिली सफलता

जानकारी के अनुसार, यह सुदीपा का तीसरा प्रयास था। इससे पहले वह एक बार साक्षात्कार (इंटरव्यू) तक पहुंच चुकी थीं, लेकिन कुछ अंकों से अंतिम सूची में जगह बनाने से चूक गई थीं। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार अपनी तैयारी जारी रखी। आखिरकार इस बार उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने शानदार रैंक के साथ परीक्षा में सफलता प्राप्त की।

यह भी पढ़ें:UPSC CSE 2025 का रिजल्ट जारी: राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, टॉप-10 में 3 लड़कियां शामिल

दुमका में रहकर की तैयारी

सुदीपा की शुरुआती पढ़ाई सेंट जोसेफ स्कूल, बांका से हुई। इसके बाद उन्होंने सिदो-कान्हू हाई स्कूल, दुमका से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। स्नातक की पढ़ाई उन्होंने ए एंड कॉलेज, दुमका से की। खास बात यह है कि उन्होंने दुमका में रहकर ही यूपीएससी की तैयारी की। तैयारी के दौरान वह नियमित रूप से दुमका के राजकीय पुस्तकालय में पढ़ाई करती थीं। यहां होने वाले ग्रुप डिस्कशन और मॉक टेस्ट में भी वह सक्रिय रूप से हिस्सा लेती थीं, जिससे उनकी तैयारी और मजबूत हुई।

पहले भी हो चुका है चयन

सुदीपा की सफलता यह साबित करती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद अगर मन में दृढ़ निश्चय और मेहनत करने का जज्बा हो, तो बड़ी से बड़ी मंजिल हासिल की जा सकती है। इससे पहले उनका चयन झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के माध्यम से सीडीपीओ पद के लिए भी हो चुका है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है। दुमका के लोगों का कहना है कि सुदीपा की सफलता से जिले के युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी और वे भी बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित होंगे।

https://samacharpost.live/2026/03/upsc-civil-services-result-2025-anuj-agnihotri-air-1-958-candidates-selected/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment