मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कुजू में कोयला कारोबारी के घर फायरिंग, राहुल दुबे के नाम से मिला रंगदारी पर्चा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रामगढ़ :रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र स्थित सांडी भरेचनगर आदर्श कॉलोनी में मंगलवार देर रात कोयला कारोबारी के घर फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे अज्ञात अपराधी कोयला कारोबारी रवि शर्मा के घर पहुंचे और मुख्य गेट को निशाना बनाते हुए दो राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और कई लोग घरों में ही दुबक गए।

घटनास्थल से मिला रंगदारी का पर्चा

फायरिंग के बाद मौके से पुलिस को एक पर्चा भी मिला है, जिसमें मोटी रकम रंगदारी के रूप में देने की धमकी दी गई है। पर्चे में राहुल दुबे का नाम लिखा हुआ है और चेतावनी दी गई है कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

यह भी पढ़ें :धनबाद में शराब विवाद के चलते हिंसक पथराव, सब-इंस्पेक्टर घायल

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही कुजू ओपी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम में एसआई ओंकार पाल और मनीष कुमार शामिल थे। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोखे और रंगदारी पर्चा बरामद कर लिया है। साथ ही कारोबारी रवि शर्मा और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। स्थानीय लोगों के अनुसार, कारोबारी से पहले भी रंगदारी की मांग की गई थी, जिसे लेकर पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

https://samacharpost.live/2026/03/dhanbad-loyabad-stone-pelting-violence-si-rohit-sharma-injured/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment