मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नीतीश कुमार आज राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन, फैसले से जदयू कार्यकर्ताओं में नाराजगी

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हो रहे चुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन है। इसी को लेकर राजधानी पटना में सुबह से ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। एनडीए के सभी उम्मीदवार नामांकन की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन, फैसले से जदयू कार्यकर्ताओं में नाराजगी के राज्यसभा जाने के फैसले से जदयू के अंदर भी हलचल बढ़ गई है।

डेढ़ बजे करेंगे नामांकन, पटना पहुंचे अमित शाह

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज करीब डेढ़ बजे बिहार विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। जदयू की ओर से वरिष्ठ नेता रामनाथ ठाकुर भी आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। राजनीतिक हलचल के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पटना पहुंच चुके हैं। वे फिलहाल मुख्यमंत्री आवास में नीतीश कुमार से मुलाकात कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार अमित शाह एनडीए उम्मीदवारों के नामांकन कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें :कोडरमा के तिलैया में घर में घुसकर मारपीट और लूट, परिवार में दहशत

एनडीए ने पांचों सीटों पर उतारे उम्मीदवार

राज्यसभा चुनाव के लिए एनडीए ने सभी पांच सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। सीट बंटवारे के अनुसार दो सीटें जदयू, दो सीटें भाजपा और एक सीट आरएलएम को दी गई है। आज सभी उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं।

जदयू कार्यकर्ताओं में नाराजगी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से जदयू कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। कई कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। नाराज कार्यकर्ताओं ने जदयू के एमएलसी संजय गांधी की गाड़ी को घेरकर नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी ने जनता से वोट नीतीश कुमार के नेतृत्व में मांगा था। ऐसे में उनका राज्यसभा जाना कार्यकर्ताओं को स्वीकार नहीं है।

नेताओं की बैठक भी जारी

इस बीच अमित शाह भाजपा नेताओं के साथ बैठक करने के लिए नितिन नवीन के आवास भी पहुंचे। बैठक में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह), उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। राज्यसभा नामांकन के आखिरी दिन पटना में सियासी हलचल अपने चरम पर है।

https://samacharpost.live/2026/03/koderma-holi-incident-house-attack-loot-tilaiya-hasuadharan/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment