मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार में राज्यसभा चुनाव : नामांकन की आखिरी तारीख आज, उम्मीदवारों ने तेज की तैयारी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पटना : बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों के लिए गुरुवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और सभी प्रमुख दलों ने अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है।

NDA ने पांचों सीटों पर तय किए उम्मीदवार

एनडीए गठबंधन ने पांचों सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी है। गठबंधन के तहत जेडीयू और भारतीय जनता पार्टी को दो-दो सीटें मिली हैं, जबकि एक सीट RLM के खाते में गई है।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव में नीतीश कुमार की एंट्री तय, खुद सोशल मीडिया पर दी जानकारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी राज्यसभा के उम्मीदवार

जेडीयू की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इसकी जानकारी साझा करते हुए बिहार की जनता का आभार जताया और कहा कि वे आगे भी राज्य के विकास के लिए अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।

नामांकन से पहले पूजा-अर्चना

इस बीच नितिन नवीन नामांकन से पहले पटना स्थित महावीर मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद उन्होंने कहा कि “आज से हमारी अलग और नई शुरुआत है।”

अमित शाह के पटना पहुंचने की संभावना

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह  भी आज पटना पहुंच सकते हैं। बताया जा रहा है कि वे नितिन नवीन के नामांकन में शामिल होंगे और संभव है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नामांकन कार्यक्रम में भी मौजूद रहें।

विपक्षी दलों ने भी उतारे उम्मीदवार

वहीं विपक्ष की ओर से RJD ने एडी सिंह को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। जबकि उपेंद्र कुशवाह को RLM की ओर से मैदान में उतारा गया है। इस सीट को लेकर मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना जताई जा रही है।

https://samacharpost.live/2026/03/nitish-kumar-rajya-sabha-membership-announcement-bihar-politics/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment