मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

राज्यसभा चुनाव में नीतीश कुमार की एंट्री तय, खुद सोशल मीडिया पर दी जानकारी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ कर दिया है कि वे राज्यसभा का सदस्य बनने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके राज्यसभा जाने को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा चल रही थी, लेकिन अब उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि कर दी है। साथ ही उन्होंने बिहार की जनता को धन्यवाद देते हुए एक भावुक संदेश भी साझा किया।

जनता के विश्वास का जताया आभार

नीतीश कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा कि पिछले दो दशकों से बिहार की जनता ने उन पर लगातार भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि इसी विश्वास और समर्थन की वजह से उन्हें राज्य की सेवा करने का अवसर मिला और बिहार आज विकास व सम्मान की नई पहचान बना रहा है। उन्होंने अपने संदेश में बिहारवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा है।

यह भी पढ़ें: कैप्टन कूल फिर चर्चा में, इस बार बल्ला नहीं बल्कि ट्रैफिक चालान बना कारण

संसदीय जीवन का सपना होगा पूरा

मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि जब उन्होंने सार्वजनिक जीवन और संसदीय राजनीति की शुरुआत की थी, तभी उनका सपना था कि वे विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों के भी सदस्य बनें। उन्होंने कहा कि इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनकर उनका यह सपना पूरा होने जा रहा है।

आगे भी बिहार के विकास में निभाएंगे भूमिका

नीतीश कुमार ने भरोसा दिलाया कि भले ही उनकी भूमिका बदल जाए, लेकिन बिहार और यहां की जनता से उनका रिश्ता हमेशा बना रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए वे आगे भी अपना सहयोग और मार्गदर्शन देते रहेंगे। साथ ही उन्होंने नई सरकार को भी हर संभव समर्थन देने की बात कही।

https://samacharpost.live/2026/03/ms-dhoni-speeding-echallan-ranchi-kanke-ring-road/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment