Samachar Post रिपोर्टर, सिमडेगा : जिले में पर्यटन विकास को गति देने के लिए डिजिटल पहल की गई है। लातेहार टूरिज्म के सहयोग से कोलकाता के कंटेंट क्रिएटर्स अभिब्रत भक्त और आहाना डे भक्त ने सिमडेगा के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया और विस्तृत वीडियो व्लॉग तैयार किया। इसका उद्देश्य जिले की प्राकृतिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को डिजिटल माध्यम से व्यापक पहचान दिलाना है।
कौन-कौन से स्थल कवर किए गए
कंटेंट क्रिएटर्स ने जिले के कई ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों को अपने कैमरे में कैद किया, जिनमें शामिल हैं सूर्य मंदिर (सातवीं शताब्दी), भैरव बाबा पहाड़ी, रामरेखा धाम, दनगदी जलप्रपात, बसतपुर, केलाघाघ जलप्रपात इन स्थलों की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक महत्व, शांत वातावरण और पर्यटन संभावनाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखाया गया।
यह भी पढ़ें: गिरिडीह में साइबर ठगों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल से दो आरोपी गिरफ्तार
डिजिटल व्लॉग से मिलने वाले फायदे
प्रत्येक स्थल की विशेषताएँ, पहुंचने का मार्ग, स्थानीय संस्कृति और प्राकृतिक वातावरण व्लॉग में शामिल किया गया। वीडियो यूट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए जाएंगे, जिससे देश-विदेश के पर्यटक सिमडेगा की ओर आकर्षित होंगे। स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
प्रशासन और लातेहार टूरिज्म का दृष्टिकोण
उपायुक्त सिमडेगा, कंचन सिंह ने बताया कि जिले में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि रामरेखा धाम, केलाघाघ जलप्रपात और दनगदी जैसे स्थल प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक शांति का अनूठा संगम प्रस्तुत करते हैं। बेहतर सड़क संपर्क, ठहराव और मूलभूत सुविधाएं, स्वच्छता और पर्यटन समर्थन जैसे पहलें तेजी से लागू की जा रही हैं। लातेहार टूरिज्म के गोविंद पाठक ने कहा कि लातेहार और सिमडेगा क्षेत्र प्राकृतिक और सांस्कृतिक संपदा से समृद्ध हैं, और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए प्रचार-प्रसार से क्षेत्रीय पर्यटन को नई दिशा दी जा सकती है। साथ ही यह पहल सिमडेगा जिले को झारखंड के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में शामिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।