Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर : पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जमशेदपुर प्रखंड के करनडीह स्थित दिशोम जाहेर स्थान में दिशोम बाहा बोंगा पर्व श्रद्धा और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संजीव सरदार कार्यक्रम में शामिल हुए और मारांग बुरु के समक्ष माथा टेककर ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
पारंपरिक उल्लास में झलकी एकता
पर्व के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों, लोकगीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच समुदाय की आस्था और एकजुटता का अनूठा दृश्य देखने को मिला। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़ों की गूंज और सामूहिक पूजा-अर्चना ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने प्रकृति और पूर्वजों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए सामाजिक एकता का संदेश दिया।
यह भी पढ़ें: बाबाधाम में आस्था और रंगों का संगम, आज से शुरू होगी तीन दिन की होली
बाहा पर्व पर विधायक का संदेश
इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि बाहा पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक उत्सव समाज में भाईचारा, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।विधायक ने क्षेत्र के विकास और लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प भी दोहराया।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।