मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोडरमा में दर्दनाक हादसा: 60–70 फीट गहरे पानी से भरी बंद खदान में डूबी महिला

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, कोडरमा : कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत काराखुट गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। बंद पड़ी पत्थर खदान में 50 वर्षीय संगीता देवी डूब गईं। उनकी पहचान संगीता देवी, पति विजय सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सुबह कपड़ा धोने के लिए घर से पास की खदान पर गई थीं।

घर नहीं लौटीं तो शुरू हुई तलाश

काफी देर तक वापस नहीं आने पर उनकी छोटी बेटी खदान के पास पहुंची। वहां कपड़े पड़े मिले, लेकिन संगीता देवी का कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर जुटे और तलाश शुरू की गई।

यह भी पढ़ें: भागलपुर के नवगछिया में दर्दनाक हादसा: सड़क पर गिरे मोबाइल को उठाने उतरा युवक, ट्रक से कुचलकर मौत

पैर फिसलने की आशंका

परिजनों का कहना है कि कपड़ा धोते समय उनका पैर फिसल गया होगा और वह गहरे पानी में गिर गई होंगी। खदान में पानी की गहराई काफी ज्यादा बताई जा रही है, जिससे बाहर निकल पाना बेहद मुश्किल है। ग्रामीणों ने मिलकर शव की खोजबीन शुरू कर दी।

पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर

सूचना मिलते ही डोमचांच थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। थाना प्रभारी अभिमन्यु पड़िहार ने बताया कि खदान काफी समय से बंद है और इसकी गहराई करीब 60 से 70 फीट तक है। शव की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया है और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम को भी सूचना दी गई है। जल्द ही शव को बाहर निकालने की उम्मीद जताई गई है।

बंद खदानें बन रही हैं खतरा

गौरतलब है कि जिले में कई खदानें लंबे समय से बंद पड़ी हैं और उनमें गहरा पानी जमा है। पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण ये खदानें स्थानीय लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। प्रशासन से इन खतरनाक स्थलों को सुरक्षित करने की मांग उठने लगी है।

https://samacharpost.live/2026/02/bhagalpur-naugachia-road-accident-youth-death-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment