मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

भागलपुर के नवगछिया में दर्दनाक हादसा: सड़क पर गिरे मोबाइल को उठाने उतरा युवक, ट्रक से कुचलकर मौत

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 18 वर्षीय करण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना जानवी चौक स्थित मंडल लाइन होटल के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करण जीरो माइल की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसका मोबाइल फोन हाथ से फिसलकर सड़क पर गिर गया। जैसे ही वह फोन उठाने के लिए वाहन से नीचे उतरा, तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।

यह भी पढ़ें :पटना के जक्कनपुर में तीन मंजिला मकान में आग, 65 वर्षीय महिला की जलकर मौत

चालक-खलासी फरार, CCTV खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलते ही यातायात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक शाहकुंड का रहने वाला था। उसके पिता हलवाई का काम करते हैं। परिवार के अनुसार, करण तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़ा भाई दिव्यांग है, जबकि छोटा भाई स्कूल में पढ़ता है। परिजनों ने बताया कि करण पढ़ाई के साथ-साथ घर की आर्थिक मदद भी करता था। बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर है।

https://samacharpost.live/2026/02/patna-jakkanpur-karbigahiya-fire-elderly-woman-death-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment