Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची नगर निगम के मेयर पद की मतगणना में भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोशनी खलखो ने मजबूत बढ़त बना ली है। अब तक हुई गिनती के अनुसार वह करीब 12 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। 23 फरवरी को हुए मतदान के बाद आज मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों से ही रोशनी खलखो ने बढ़त बना ली थी, जो लगातार बरकरार है। उनका चुनाव चिन्ह ‘बिस्कुट छाप’ रहा, जिसे मतदाताओं का अच्छा समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें : रांची वार्ड 38 में अवधेश ठाकुर की जीत, समर्थकों में उत्साह
मुख्य प्रतिद्वंद्वी पीछे
रोशनी खलखो के प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों में रमा खलखो और सुजीत कुजूर शामिल हैं। हालांकि अब तक के रुझानों में दोनों उम्मीदवार उनसे पीछे चल रहे हैं। हर राउंड की गिनती के साथ तस्वीर और साफ होती जा रही है। यदि यही रुझान अंतिम परिणाम तक कायम रहा तो रांची को जल्द ही नया मेयर मिल सकता है। फिलहाल सभी की नजर अंतिम घोषणा पर टिकी हुई है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।