मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रामगढ़ में स्टोन क्रशर पर हमला: जेसीबी में लगाई आग, जेजेएमपी के नाम से फेंका पर्चा

--Advertisment--

  • भदानीनगर क्षेत्र के सुथरपुर में देर रात वारदात, पुलिस जांच में जुटी

Samachar Post रिपोर्टर,रामगढ़ :झारखंड के रामगढ़ जिले में अपराधियों ने देर रात एक स्टोन क्रशर परिसर को निशाना बनाया। भदानीनगर ओपी क्षेत्र के सुथरपुर इलाके में खड़ी जेसीबी मशीन में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। आगजनी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आगजनी के पीछे कौन लोग शामिल हैं और इसका मकसद क्या था, इसकी पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें :पाकुड़ नगर परिषद रिजल्ट 2026: 42 टेबल पर वोटों की गिनती जारी, दो राउंड में आएंगे नतीजे

जेजेएमपी के नाम से मिला पर्चा

घटनास्थल से एक पर्चा बरामद हुआ है, जिस पर झारखंड जन मुक्ति परिषद का नाम लिखा बताया जा रहा है। पर्चे में कथित तौर पर प्रोटेक्शन मनी की मांग की गई है और चेतावनी दी गई है कि मांग पूरी नहीं होने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पर्चा असली है या किसी ने डर फैलाने के उद्देश्य से फेंका है।

इलाके में बढ़ाई गई सतर्कता

घटना के बाद आसपास के स्टोन क्रशर संचालकों और कारोबारियों में चिंता देखी जा रही है। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

https://samacharpost.live/2026/02/pakur-nagar-parishad-result-2026-counting-update-42-tables/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment