मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में 22 वर्षीय युवक की मौत

--Advertisment--

  • पतरातु मुख्य मार्ग पर मुंडा ढाबा के पास हादसा, ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग पर किया सड़क जाम

Samachar Post रिपोर्टर,रामगढ़ :झारखंड के रामगढ़ जिले में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बरकाकाना क्षेत्र में पतरातु मुख्य मार्ग पर मुंडा ढाबा के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रामगढ़ से भुरकुंडा की ओर जा रही कार (JH 02 BS 5512) और भुरकुंडा से रामगढ़ की तरफ आ रही बाइक अचानक आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मृतक की पहचान तेलियातू बस्ती निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद मुजाहिद अंसारी (पिता – मुमताज अंसारी) के रूप में की है। घायल युवक भी उसी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :दुमका में भीषण सड़क हादसा: हाईवा ट्रकों की टक्कर के बाद चार गाड़ियां जलीं, एक की मौत

ग्रामीणों का आक्रोश, सड़क जाम

घटना की सूचना मिलते ही तेलियातू बस्ती के बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर पतरातु मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित रहा।

पुलिस ने संभाली स्थिति

सूचना मिलने पर बरकाकाना ओपी पुलिस के साथ अन्य थानों के अधिकारी और सशस्त्र बल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को जब्त कर लिया है। वहीं, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

https://samacharpost.live/2026/02/dumka-road-accident-hiwa-truck-collision-fire-one-dead-february-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment