मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची के चर्च रोड पर दो पक्षों में हिंसक झड़प, युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात चर्च रोड स्थित महावीर मंदिर के पास दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 11 बजे किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गया। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने युवक को पकड़कर उस पर चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को तुरंत अंजुमन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। फिलहाल उसे विशेष निगरानी में रखा गया है।

यह भी पढ़ें :रांची सदर अस्पताल में आज शोक सभा, एयर एंबुलेंस हादसे में दिवंगत डॉ. विकास को दी जाएगी श्रद्धांजलि

इलाके में दहशत का माहौल, पुलिस ने बढ़ाई गश्त

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार झड़प के कारणों की जांच की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए गश्त बढ़ा दी गई है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और असुरक्षा का माहौल है। पुलिस और प्रशासन लगातार निगरानी कर रहे हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

https://samacharpost.live/2026/02/dr-vikas-gupta-air-ambulance-accident/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment