लोकसभा चुनाव: JMM ने 2 सीट पर पत्ता खोला, गिरीडीह से मधूरा महतो और सीता के खिलाफ दुमका से नलिन सोरेन बने उम्मीदवार

Samachar Post, रांची : लोकसभा चुनाव को लेकर जहां एनडीए ने सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, वहीं गठबंधन ने आधे से ज्यादा सीटों पर अभी प्रत्याशियों का चयन ही नही किया है। कांग्रेस 3 सीट पर उम्मीदवार उतारने के बाद फिलहाल मौन है। इधर, गुरुवार को झारखंड मुक्ति माेर्चा ने भी सिर्फ दो सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की। झामुमो ने दुमका से सीता सोरेन के खिलाफ नलिन सोरेन को खड़ा किया है। जबकि गिरिडीह से मथुरा प्रसाद महतो को अपना उम्मीदवार बनाया है। गिरिडीह में मथुरा प्रसाद महतो का मुकाबला आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी से होगा।

बताते चलें कि सीएम चंपाई सोरेन और बसंत सोरेन ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जेल में मुलाकात की, उसके बाद यह फैसला हुआ कि दुमका और गिरिडीह से नलिन सोरेन और मथुरा महतो उम्मीदवार होंगे। गिरिडीह में 25 मई को और दुमका में एक जून को मतदान होना है।

Share this news

संबंधित खबरें