मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पाकुड़ में वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से दंपती और मासूम की मौत, इलाके में शोक

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पाकुड़ :झारखंड के पाकुड़ जिले में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। नगरनबी रेलवे क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से पति-पत्नी और उनकी तीन वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा नगरनबी पोल संख्या 47/40 और 47/38 के बीच हुआ बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन का निधन, कुल्लू-मनाली में तबीयत बिगड़ने से मौत

बहन के घर से लौटते वक्त हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार काली तल्ला निवासी चंदन सरदार अपनी पत्नी रिंपा सरदार और बेटी अर्पिता सरदार के साथ विक्रमपुर स्थित अपनी बहन के घर गए थे। रात में तीनों पैदल ही घर लौट रहे थे। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान अचानक तेज रफ्तार ट्रेन आ गई और वे उसकी चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन की गति काफी तेज थी, जिससे संभलने का मौका नहीं मिल सका। बताया जा रहा है कि ट्रेन संख्या 22302 वंदे भारत एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा की ओर जा रही थी। ट्रेन के गुजरते ही आसपास अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत रेलवे और पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।

आरपीएफ ने शुरू की जांच, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

आरपीएफ के एसआई संतोष कुमार ने पुष्टि की कि हादसे में एक पुरुष, एक महिला और एक बच्ची की मौत हुई है। तीनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और शोक का माहौल है। लोगों ने रेलवे क्रॉसिंग के पास बेहतर सुरक्षा प्रबंध, चेतावनी संकेत और निगरानी व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। एक खुशहाल परिवार का यूं अचानक खत्म हो जाना पूरे इलाके को झकझोर गया है।

https://samacharpost.live/2026/02/champai-soren-grandson-veer-soren-death/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment