पलामू पुलिस की बड़ी कामयाबी: 10 साल से लापता युवक को कोलकाता से बरामद

Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : पलामू जिले में 10 साल से लापता युवक मंदीस परहिया को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया। युवक को पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना से खोजा गया। बेटे की वापसी से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।

कैसे हुआ लापता

छत्तरपुर थाना क्षेत्र के काला पहाड़ गांव निवासी मंगल परहिया ने 18 दिसंबर 2025 को पुलिस को बताया कि उनका पुत्र रोजगार की तलाश में घर से निकला था और तब से लापता था। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों से काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

यह भी पढ़ें: झारखंड शराब घोटाले में ACB ने ED को भेजा पत्र, पूरी कार्रवाई का विवरण मांगा

विशेष टीम और तकनीकी जांच

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी छत्तरपुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम में थाना प्रभारी, अनुसंधानकर्ता और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। तकनीकी इनपुट और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से पता चला कि युवक कोलकाता में बांग्लादेश सीमा के पास रह रहा है।

बरामदी और परिवार की खुशी

स्थानीय पुलिस के सहयोग से मंदीस परहिया को सुरक्षित बरामद किया गया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पलामू लाया गया। 10 साल बाद बेटे को देखकर माता-पिता भावुक हो उठे और गांव में खुशी का माहौल बन गया।

इस अभियान में शामिल

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव, थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, अनुसंधानकर्ता धर्मवीर कुमार यादव छत्तरपुर थाना के सशस्त्र बल पुलिस की तत्परता और विशेष टीम की मेहनत से वर्षों पुराना मामला सुलझ सका।

संबंधित खबरें