मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

दुमका में डीआईजी ऑफिस के पास अखबार एजेंट को मारी गोली, तीसरी बार जानलेवा हमला

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,दुमका : झारखंड की उपराजधानी दुमका में मंगलवार तड़के अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। शहर के हाई-प्रोफाइल इलाके में, डीआईजी ऑफिस के पास, बस स्टैंड एजेंट सह अखबार एजेंट अरुण सिंह को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

घात लगाकर की फायरिंग

जानकारी के अनुसार, अरुण सिंह सुबह डीआईजी आवास के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: सात शव सदर अस्पताल पहुंचे, परिजनों की चीख-पुकार से गूंजा परिसर

सदर अस्पताल से दुर्गापुर रेफर

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायल अरुण सिंह को पहले दुमका सदर अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर के मिशन अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

तीसरी बार बना निशाना

बताया जा रहा है कि अरुण सिंह पर यह तीसरा जानलेवा हमला है। इससे पहले भी दो बार उन पर हमला हो चुका है, जिनमें एक बार गोली लग चुकी थी। लगातार हमलों से आपसी रंजिश या किसी गहरी साजिश की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी

झारखंड पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर हर एंगल से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने जल्द खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

डीआईजी कार्यालय जैसे संवेदनशील इलाके में सुबह-सुबह गोलीबारी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

https://samacharpost.live/2026/02/chatra-air-ambulance-crash-update/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment