मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

खूंटी में दर्दनाक हादसा: डोमिनार 400 बिजली पोल से टकराई, एक की मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, खूंटी : रांची–सिमडेगा स्टेट हाईवे-3 पर रनिया थाना क्षेत्र के मरचा मोड़ के पास शुक्रवार (20 फरवरी) शाम करीब 7:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डोमिनार 400 सीसी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत एंबुलेंस बुलवाई। दोनों घायलों को पहले रेफरल अस्पताल तोरपा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान विमल कंडुलना ने दम तोड़ दिया, जबकि बेनिदिक कंडुलना का इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में दो गंभीर

स्टेशन से घर लौटते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, विमल कंडुलना काम के सिलसिले में चेन्नई जा रहा था। पोकला रेलवे स्टेशन से ट्रेन छूट जाने के बाद उसने अपने दोस्त बेनिदिक को वापस घर छोड़ने के लिए बुलाया। दोनों घर लौट रहे थे, तभी मरचा मोड़ के पास यह हादसा हो गया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। इस घटना के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर है।

https://samacharpost.live/2026/02/baharagora-nh-road-accident-car-collides-truck-darisol-chowk/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment