मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो : बोकारो में एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों भरे माहौल को मातम में बदल दिया। उकरीद मोड़ लकड़ी गोला के पास तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार 30 वर्षीय पुष्पा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।

तिलक समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, पुष्पा देवी अपने पति और दो छोटे बच्चों के साथ मायके से भाई के तिलक समारोह में शामिल होकर सेक्टर-3 स्थित घर लौट रही थीं। परिवार खुशी के माहौल में घर वापस आ रहा था, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किराना सामान से लदी एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुष्पा देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 3 दिनों में बारिश के आसार

पति की हालत गंभीर, बच्चे सुरक्षित

हादसे में उनके पति को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। राहत की बात यह है कि बाइक पर सवार उनके दोनों बच्चे एक बेटा और एक बेटी इस दुर्घटना में सुरक्षित बच गए।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोषी वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

हादसे के बाद मृतका के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया गया, जिससे इलाके में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और उचित कार्रवाई व मुआवजे का आश्वासन दिया। काफी प्रयास के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

https://samacharpost.live/2026/02/https-yourwebsite-com-jharkhand-weather-update-rain-alert-next-3-days/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment