मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

BPSC TRE-4 शिक्षक भर्ती 2026: परीक्षा में किए गए तीन बड़े बदलाव

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE-4 शिक्षक भर्ती 2026 के तहत बड़ी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। इस भर्ती के माध्यम से करीब 46,595 शिक्षकों की बहाली की जाएगी। परीक्षा 22 से 27 सितंबर 2026 के बीच संभावित है, जबकि परिणाम नवंबर 2026 तक जारी किए जाने की उम्मीद है। यह भर्ती प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के शिक्षकों के पदों के लिए आयोजित की जाएगी। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जा चुका है, जबकि विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी होने की संभावना है।

आवेदन से पहले अनिवार्य रजिस्ट्रेशन

इस बार आवेदन प्रक्रिया में बदलाव करते हुए अभ्यर्थियों के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य किया गया है। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद ही मुख्य आवेदन फॉर्म भरा जा सकेगा। आयोग के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य आवेदन प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित बनाना है। पिछली भर्तियों की तरह इस बार भी लाखों उम्मीदवारों के आवेदन करने की संभावना है।

यह भी पढ़ें :103 पदों वाली JPSC परीक्षा की तारीख बदली, जानिए नया शेड्यूल

कक्षा 1 से 12 तक के पदों पर नियुक्ति

यह भर्ती राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक के शिक्षक पदों के लिए की जाएगी। आवेदन शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी गई है ताकि प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।

परीक्षा में तीन बड़े बदलाव

इस भर्ती प्रक्रिया में तीन प्रमुख बदलाव लागू किए गए हैं:

  • डोमिसाइल नीति लागू: अधिकांश सीटें बिहार के मूल निवासियों के लिए आरक्षित होंगी।
  • महिलाओं को 35% आरक्षण: राज्य की मूल निवासी महिलाओं को आरक्षण का लाभ मिलेगा।
  • एक अभ्यर्थी–एक रिजल्ट नियम: किसी उम्मीदवार का नाम एक से अधिक पदों की अलग-अलग मेरिट सूची में शामिल नहीं होगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और स्पष्ट बनाना है।
https://samacharpost.live/2026/02/jpsc-pt-exam-date-changed-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment