सुजीत विजय आनंद कुजूर के समर्थन में उतरा जमिअतुल मोमेनिन चौरासी

Rupa Kumari | February 17, 2026 | 05:30 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची नगर निगम चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशी सुजीत विजय आनंद कुजूर को एक बड़ा राजनीतिक और सामाजिक समर्थन मिला है। झारखंड में मुसलमानों के प्रभावशाली संगठन जमिअतुल मोमेनिन चौरासी की राज्य इकाई ने आधिकारिक रूप से उनके समर्थन का ऐलान कर दिया है। संगठन के महासचिव मो शमीम अख्तर ने बयान जारी कर कहा कि रांची नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए सुजीत विजय आनंद कुजूर को जमिअतुल मोमेनिन चौरासी का पूरा समर्थन रहेगा। गौरतलब है कि कुजूर को पहले ही झारखंड मुक्ति मोर्चा का समर्थन प्राप्त है।

चुनावी ताकत में इजाफे की उम्मीद

जमिअतुल मोमेनिन चौरासी को झारखंड में मुस्लिम समाज की एक बड़ी और संगठित संस्था माना जाता है, जिसकी समाज पर मजबूत पकड़ और विश्वास है। ऐसे में संगठन के समर्थन की घोषणा के बाद माना जा रहा है कि सुजीत विजय आनंद कुजूर की स्थिति पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो गई है।

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव में धांधली की आशंका, भाजपा नेता भानु प्रताप शाही ने लगाए गंभीर आरोप

चुनावी माहौल हुआ और गरम

इस समर्थन के बाद रांची नगर निगम चुनाव का सियासी माहौल और तेज हो गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मोमेनिन चौरासी जैसे प्रभावशाली संगठन का साथ मिलने से चुनावी समीकरणों पर सीधा असर पड़ सकता है और मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

Share this news

संबंधित खबरें