Samachar Post रिपोर्टर, डाल्टेनगंज : नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। मंगलवार को भाजपा नेता भानु प्रताप शाही ने डाल्टेनगंज में प्रेस वार्ता कर चुनाव में धांधली की आशंका जताई। उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। प्रेस को संबोधित करते हुए भानु प्रताप शाही ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष पर भरोसा नहीं किया जा सकता। उनका आरोप है कि सरकार असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर वोटों की हेराफेरी कराने की कोशिश कर सकती है। उन्होंने दावा किया कि अगर प्रशासन और सत्ताधारी दल ने मिलकर दबाव की राजनीति अपनाई, तो भारतीय जनता पार्टी इसका हर स्तर पर विरोध करेगी।
निष्पक्ष चुनाव की मांग
भानु प्रताप शाही ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव बेहद जरूरी हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की कि मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष रखा जाए और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
यह भी पढ़ें: जेल से छूटते ही अपराधियों पर होगी निगरानी, आईजी भास्कर ने रामगढ़ में दिए सख्त निर्देश
भाजपा ने दी चेतावनी
भाजपा नेता ने साफ शब्दों में कहा कि यदि निकाय चुनाव में धांधली की कोशिश हुई, तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी और लोकतांत्रिक तरीके से सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराएगी। उनके बयान के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।